जीजा ने साले पर हमला किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2017 6:28 AM

विज्ञापन

मालदा. जमीन विवाद को लेकर जीजा ने अपने ही साले पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल अब्दुल मन्नान शेख को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है. रविवार की रात 10 बजे यह घटना कालियाचक थाना के अलुआबधाल गांव में […]

विज्ञापन

मालदा. जमीन विवाद को लेकर जीजा ने अपने ही साले पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल अब्दुल मन्नान शेख को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है. रविवार की रात 10 बजे यह घटना कालियाचक थाना के अलुआबधाल गांव में घटी है.

पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत में अब्दुल मन्नान ने कहा है कि वह रात को अपने मैजिक वैन से कालियाचक आगुटोला स्थित अपने घर लौट रहा था. वह अलुआबधाल इलाके में किसी काम के लिए रूका हुआ था. उसी समय उसका जीजा रबिउल शेख अपने साथियों के साथ खड़ा था. जीजा के साथ जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है.

जीजा ने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया. स्थानीय कुछ व्यवसायियों की मदद से वह अपनी जान बचाने में सफल रहा. इस घटना को लेकर उसने रबिउल शेख, आजाद शेख एवं बासेर शेख सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उसने बताया कि उसका जीजा जमीन पर कब्जा करना चाहता है. इसी का विरोध करने पर उसकी हत्या की कोशिश की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola