मालदा में तृणमूल उपप्रधान पर गोलियां दागी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2017 6:28 AM

विज्ञापन

मालदा. तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान शाजहां शेख को बदमाशों ने गोली मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. यह घटना रविवार की रात करीब नौ बजे मानिकचक थाना अंतर्गत डोमहाट बांध इलाके में हुई. शाजहां धरमपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान हैं. उनके भाई मोजाहर शेख […]

विज्ञापन
मालदा. तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान शाजहां शेख को बदमाशों ने गोली मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. यह घटना रविवार की रात करीब नौ बजे मानिकचक थाना अंतर्गत डोमहाट बांध इलाके में हुई. शाजहां धरमपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान हैं. उनके भाई मोजाहर शेख ने मानिकचक थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

चार हमलावरों ने घेर शुरू कर दी फायरिंग रविवार रात में तृणमूल नेता ग्राम पंचायत के काम से डोमहाट इलाके में गये थे. वह अपने एक सहयोगी रबिउल शेख के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. डोमहाट बांध इलाके से थोड़ा आगे बढ़ने पर तीन-चार बदमाशों ने मोटरसाइकिल को घेर लिया और दनादन कई गोलियां तृणमूल नेता पर दाग दीं. एक गोली उन्हें लग गयी थी. बाइक चालक तृणमूल नेता को लेकर किसी तरह रूस्तम पुलिस स्टैंड पहुंचा. घायल तृणमूल नेता को मानिकचक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. रबिउल शेख ने पुलिस को बताया है कि रात के अंधेरे में वह किसी को नहीं पहचान सका.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाशी में छापामारी जारी है. शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
कुणाल कांति दास, ओसी (मानिकचक थाना)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola