माटीगाड़ा गैंग रेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 6:32 AM
सिलीगुड़ी. माटीगाड़ा गैंग रेप मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी किशोर मोहम्मद सहिदुल को को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक माटीगाड़ा के ही अठारहखाई इलाके का रहनेवाला है. वहीं, माटीगाड़ा थाना की पुलिस द्वारा अन्य छह आरोपी साथियों की तलाश जारी है. रविवार सुबह माटीगाड़ा थाना में पीड़िता किशोरी के […]
कई घंटे बीत जाने के बावजूद वह देर रात तक घर नहीं लौटी. चिंता बढ़ते ही उसकी तलाश शुरू हुई. उसे अठारहखाई इलाके में ही जंगल-झांड़ियों के झुरमुट से लहूलहुान और अचेतावस्था में बरामद किया गया. उसे तुरंत अस्पताल में रात में ही भरती कराया गया. होश आने पर पीड़िता ने आपबीती मां को बतायी.
उसके बताया कि जब वह शनिवार शाम को चाउमिन खाने जा रही थी, तभी घर से कूछ दूर एक सुनसान जगह पर अड्डा मार रहे पड़ोस में रहनेवाला मोहम्मद सहिदुल उसे अपने एक अन्य साथी के साथ जबरदस्ती बाइक में बैठाकर और मुंह बंद करके कहीं जंगल में ले गया. पहले दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में उन दोनों ने अपने अन्य और साथियों को भी उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए मौके पर बुला लिया. पीड़िता की मां ने शासन-प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देकर इंसाफ की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










