पारिवारिक विवाद के चलते गृहस्वामी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 6:21 AM
मालदा. पारिवारिक विवाद के चलते गृहस्वामी की हत्या कर देने का आरोप पत्नी और बेटे पर लगा है. रविवार की सुबह यह घटना मोथाबाड़ी आउटपोस्ट के पगलाघाट इलाके में घटी. स्थानीय ग्रामीणों से खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मामलदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया […]
मालदा. पारिवारिक विवाद के चलते गृहस्वामी की हत्या कर देने का आरोप पत्नी और बेटे पर लगा है. रविवार की सुबह यह घटना मोथाबाड़ी आउटपोस्ट के पगलाघाट इलाके में घटी. स्थानीय ग्रामीणों से खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मामलदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतक के एक भाई ने आरोपी पत्नी और बेटे के खिलाफ मोथाबाड़ी आउटपोस्ट में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम मताहर शेख (50) है. उसके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं. पेशे से मजदूर मताहर का आये दिन पत्नी साजेनूर बीबी और बड़े बेटे आलम शेख के साथ झगड़ा होता रहता था. आरोप है कि मताहर शेख रोज शराब पीकर घर आता था और पत्नी व बेटे पर जुल्म ढाता था.
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह मताहर का अपनी पत्नी और बेटे से झगड़ा हुआ. उसके बाद दोनों ने मिलकर मताहर को हंसिए से गोंद दिया. वह घटनास्थल पर ही लहुलूहान होकर गिर पड़ा. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










