बर्दमान : कार-ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत

Updated at : 26 Mar 2017 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दमान : कार-ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत

बर्दवान : पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में आज एक कार की एक ट्रक से भिड़त हो गयी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. पुलिस ने कहा कि कार बर्दवान जिले में कलना उपमंडल के समुद्रगढ़ जा रही थी. लेकिन तड़के रास्ते में पानगढ के पास आलू से […]

विज्ञापन

बर्दवान : पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में आज एक कार की एक ट्रक से भिड़त हो गयी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया. पुलिस ने कहा कि कार बर्दवान जिले में कलना उपमंडल के समुद्रगढ़ जा रही थी.

लेकिन तड़के रास्ते में पानगढ के पास आलू से लदे ट्रक से इसकी टक्कर हो गयी. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो घायलों को बर्दवान चिकित्सा कॉलेज अस्पताल (बीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि बीएमसीएच में एक जख्मी ने दम तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola