युवक की गोली मार कर हत्या की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2017 7:25 AM

विज्ञापन

कोलकाता़: अपराधियों का विरोध करने पर एक युवक की गोली मार कर हत्या की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना शुक्रवार रात एयर रोड इलाके में घटी़ घायल शंकर तिवारी को बीएनबोस अस्पताल में भर्ती कराया गया़ उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है़ पीड़ित शंकर तिवारी टीटागढ़ एमको जूट मिल में […]

विज्ञापन
कोलकाता़: अपराधियों का विरोध करने पर एक युवक की गोली मार कर हत्या की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना शुक्रवार रात एयर रोड इलाके में घटी़ घायल शंकर तिवारी को बीएनबोस अस्पताल में भर्ती कराया गया़ उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है़ पीड़ित शंकर तिवारी टीटागढ़ एमको जूट मिल में काम करता है़.

शुक्रवार रात वह अपने घर लौट रहा था तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने उसे लक्ष्य कर दो गोलियां चलायीं और धमकी देते हुए फरार हो गये़ इस मामले में शक के अाधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इलाके में चल रही रंगदारी वसूली का वह हमेशा ही विरोध करता था. इसी कारण उसके रास्ते से हटाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola