पोर्ट इलाके से हथियार के साथ दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2017 8:00 AM
विज्ञापन
कोलकाता : पोर्ट इलाके की एसएसपीडी की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर वेस्टपोर्ट इलाके के दो वांछित बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चेचक कल्लू उर्फ मोहम्मद नियाज (46) और शेख अरबाज उर्फ मलंग उर्फ इरफान (21) हैं. दोनों को दहीघाट इलाके से गिरफ्तार किया गया. उनके […]
विज्ञापन
कोलकाता : पोर्ट इलाके की एसएसपीडी की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर वेस्टपोर्ट इलाके के दो वांछित बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चेचक कल्लू उर्फ मोहम्मद नियाज (46) और शेख अरबाज उर्फ मलंग उर्फ इरफान (21) हैं.
दोनों को दहीघाट इलाके से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो सिंगल शटर रिवाल्वर और दो कारतूस पुलिस को मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पर पोर्ट के विभिन्न इलाकों में लोगों को परेशान कर उनसे रंगदारी मांगने व धमकी देकर मारपीट कर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप लगता आया है. गुप्त जानकारी के आधार पर दोनों को गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया. मोहम्मद नियाज के ऊपर हत्या का मामला भी दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










