मालदा: बैंक डकैती के आरोप में दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2017 8:27 AM
विज्ञापन
मालदा: यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआइ) की सुजापुर शाखा में घटी डकैती की घटना के पांच दिन बाद कालियाचक थाने की पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने सफल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कालियाचक थाने की पुलिस ने बुधवार रात सुजापुर के स्कूलपाड़ा गांव में अभियान चलाकर दो बदमाशों को उनके घर से […]
विज्ञापन
मालदा: यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआइ) की सुजापुर शाखा में घटी डकैती की घटना के पांच दिन बाद कालियाचक थाने की पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने सफल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कालियाचक थाने की पुलिस ने बुधवार रात सुजापुर के स्कूलपाड़ा गांव में अभियान चलाकर दो बदमाशों को उनके घर से ही गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से एक आग्नेयास्त्र और 52 हजार रुपये नकद बरामद किये गये. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का नाम नसीम नवाब और मोहम्मद सरीउल खान बताया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 मार्च की दोपहर को यूबीआइ की सुजापुर शाखा बैंक में एक डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. बैंक प्रबंध की ओर से 32 लाख रुपये लूट होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की. घटना के पांच दिन बाद बुधवार रात डकैती की घटना से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को गुरुवार को मालदा जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड मांगी है.
जिला पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने बताया कि सुजापुर यूबीआइ डकैती घटना में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस प्राथमिकता के साथ इस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










