छोटे भाई ने बड़े भाई व भतीजे को किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2017 8:27 AM
विज्ञापन
मालदा. केले का पेड़ काटने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में छोटे भाई के हाथों बड़ा भाई और भतीजा जख्मी हो गये. दोनों घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. गुरुवार की सुबह यह घटना कालियाचक थाने के बैरबना गांव में घटी. घायल लोगों की तरफ से राधापद मंडल समेत सात लोगों […]
विज्ञापन
मालदा. केले का पेड़ काटने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में छोटे भाई के हाथों बड़ा भाई और भतीजा जख्मी हो गये. दोनों घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. गुरुवार की सुबह यह घटना कालियाचक थाने के बैरबना गांव में घटी. घायल लोगों की तरफ से राधापद मंडल समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में कालीपद मंडल (60) और उनका बेटा रामपद मंडल (30) शामिल हैं. इन लोगों के साथ एक केला बागान को लेकर राधापद मंडल का काफी दिनों से विवाद चल रहा था.
गुरुवार सुबह राधापद मंडल और उनका दल-बल केले का पेड़ काटने आया. इसका कालीपद मंडल ने विरोध किया. इस पर उन पर हमला कर दिया गया. तभी पिता को बचाने उनका बेटा रामपद पहुंचा. वह भी हमले का शिकार हुआ. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










