करोड़ों गबन के आरोप में बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2017 8:26 AM

विज्ञापन

कोलकाता : अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के तीन करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में अशोकनगर थाना की पुलिस ने एक प्राइवेट बैंक के डिप्टी प्रबंधक अनिवार्ण दास को गिरफ्तार किया गया है. बैंक के हाबरा ब्रांच में कार्यरत था. आरोप है कि उसने अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के तीन करोड़ रुपये की हेरा-फेरी की थी. नगरपालिका की ओर […]

विज्ञापन
कोलकाता : अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के तीन करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में अशोकनगर थाना की पुलिस ने एक प्राइवेट बैंक के डिप्टी प्रबंधक अनिवार्ण दास को गिरफ्तार किया गया है. बैंक के हाबरा ब्रांच में कार्यरत था. आरोप है कि उसने अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के तीन करोड़ रुपये की हेरा-फेरी की थी.

नगरपालिका की ओर से उक्त बैंक के कर्मी के विरुद्ध अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. उक्त शिकायत के आधार पर अशोकनगर थाना की पुलिस ने अनिवार्ण दास को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया. पुलिस घटना में शामिल उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola