कर्ज नहीं चुकाने के लिए वृद्धा की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2017 8:25 AM
कोलकाता. लाखों रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए देगंगा में एक वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम सनातन कर्मकार बताया गया है. घटना के बाद से मुख्य आरोपी मृणाल घोष फरार है. मृतका का नाम गौरी रानी सरकार (62) […]
वह देगंगा के बेड़चापा के देवालय इलाके की रहनेवाली है. बताया जाता है कि मृणाल घोष ने अपने रिश्तेदार वृद्धा गौरी रानी से कुछ माह पहले 35 लाख रुपये सूद पर कर्ज लिये थे. वृद्धा के पास 70 भरी सोने का गहना भी मौजूद था. कुछ महीना बीतने के बाद मृणाल घोष के रुपये और सोने के गहने हड़पने के लिए वृद्धा की हत्या करने की योजना बना डाली. योजना के तहत सात मार्च को वृद्धा को एक परिचित के घर ले जाने के नाम कर एक मारुति कार किराये पर लिया गया. मारुति कार में मृणाल घोष के साथ उसका साथी सनातन कर्मकार और मारुति चालक मौजूद था.
रास्ते में योजना के तहत गाड़ी में ही वृद्धा की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. इसके बाद उसके शव को एक बस्ते में भर कर विद्याधारी नदी के खाल में फेंक दिया गया. आठ मार्च को खाल से लापता वृद्धा का शव बरामद किया गया. पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार रात सनातन कर्मकार को गिरफ्तार किया. पुलिस के समक्ष पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस घटना के मुख्य आरोपी मृणाल घोष की तलाश कर रही है. इसके साथ पुलिस ने हत्याकांड के दौरान उपयोग की गयी, मारुति कार और उसके चालक भी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










