झोलाछाप डॉक्टर ने फाड़ा कान का परदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 7:59 AM
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. कान दर्द का इलाज करनेवाले एक झोलाछाप डॉक्टर पर कान का परदा फाड़ने का आरोप लगा है. यह घटना कोलवाली थाना अंतर्गत तालमा देवी ठाकूरबाड़ी इलाके की है. पीड़ित शिशु की मां प्रमिला विश्वास ने मंगलवार को जिला मुख्य स्वास्थ अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करायी है. प्रमिला देवी ने बताया कि बेटे के […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. कान दर्द का इलाज करनेवाले एक झोलाछाप डॉक्टर पर कान का परदा फाड़ने का आरोप लगा है. यह घटना कोलवाली थाना अंतर्गत तालमा देवी ठाकूरबाड़ी इलाके की है. पीड़ित शिशु की मां प्रमिला विश्वास ने मंगलवार को जिला मुख्य स्वास्थ अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करायी है.
प्रमिला देवी ने बताया कि बेटे के कान में अचानक दर्द शुरू हो गया. उसे लेकर तालमा हाट के एक डॉक्टर जीवन सरकार के पास गयीं. उन्होंने कान साफ कराने की सलाह दी. इसके बाद कान में सिरिंज डालकर साफ करते समय उन्होंने बेटे का कान के परदे में छेद कर दिया. मंगलवार को मुख्य स्वास्थ अधिकारी से शिकायत करते हुए पीड़ित शिशु के माता-पिता ने उचित इलाज के साथ क्षतिपूर्ति की मांग की है.
पीड़ित बच्चा मात्र चार वर्ष का है. बच्चे के पिता अतिश विश्वास ने बताया कि सिरिंज में पानी भरकर डॉक्टर जीवन मजूमदार ने कान साफ किया. उसी रात से बच्चे के कान में भयंकर दर्द शुरू हो गया. उसके बाद बच्चे को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने कान के परदे में छेद होने का खुलासा किया.
इस संबंध में जलपाईगुड़ी जिला मुख्य स्वास्थ अधिकारी डा. जगन्नाथ सरकार ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. वहीं डॉ जीवन मजूमदार ने कहा कि मुझसे गलती हो गयी, भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










