गलियों में साइकिल से गश्त लगायेगी मालदा पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 7:59 AM
विज्ञापन
मालदा: अपराध रोकने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक नयी पहल की है. रात के समय शहर के गलियोंवाले इलाके में पुलिस साइकिल पर सवार होकर गश्त लगायेगी. जिन इलाकों में पुलिस की बड़ी गाड़ी नहीं घुस पाती है, वहां साइकिल से गश्त लगाने में आसानी होगी. जिला पुलिस को उम्मीद है कि […]
विज्ञापन
मालदा: अपराध रोकने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक नयी पहल की है. रात के समय शहर के गलियोंवाले इलाके में पुलिस साइकिल पर सवार होकर गश्त लगायेगी. जिन इलाकों में पुलिस की बड़ी गाड़ी नहीं घुस पाती है, वहां साइकिल से गश्त लगाने में आसानी होगी. जिला पुलिस को उम्मीद है कि इससे अपराध पर लगाम लगेगी. मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष ने इंगलिश बाजार थाने में ‘साइकिल फ्रॉम पैडेल’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर एएसपी प्रदीप कुमार यादव, इंगलिश बाजार थाने के आइसी पूर्णेन्दु कुंडू भी उपस्थित थे.
एसपी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलों को रवाना किया. शुरू में 10 साइकिलों के साथ पुलिस गश्त शुरू की गयी है. उन्होंने बताया कि इंगलिशबाजार शहर के विभिन्न इलाकों की संकरी गलियों में सिविक वोलंटियर और पुलिस कर्मी साइकिल पर सवार होकर गश्त लगायेंगे. रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक यह गश्त चलेगी. उल्लेखनीय है कि मालदा जिले में इससे पहले भी साइकिल से पुलिस गश्त की व्यवस्था थी. अब इसे और बेहतर करने का प्रयास किया गया है. फिलहाल अभी पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. अगर इसके नतीजे बेहतर रहे तो साइकिलों की संख्या और बढ़ायी जायेगी. एक इलाके में दो लोग एक साथ गश्त लगायेंगे.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस कर्मी आरटी मोबाइल के साथ संपर्क में रहेंगे. कहीं कोई गड़बड़ी दिखते ही साइकिल सवार पुलिसकर्मी आरटी मोबाइल को बुला लेंगे. साथ ही जिला कंट्रोल रूम से साइकिल पेट्रोलिंग पर नजर रखी जायेगी. समय-समय पर उनकी लोकेशन ली जायेगी. अभी यह योजना केवल शहरी इलाके के लिए है. पंचायत इलाकों में साइकिल से गश्त का फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है. फिर भी उम्मीद है कि आगामी एक-दो महीने में साइकिल पुलिस की संख्या बढ़ेगी.
इधर, शहरवासियों का कहना है कि पुलिस का यह कदम अच्छा है, क्योंकि शहर में कई जगह संकरी गलियां हैं. जिनमें पुलिस की चारपहिया गाड़ी नहीं घुस सकती. ऐसे इलाकों में साइकिल पुलिस बेहतर ढंग से गश्त लगा पायेगी. शहर में कई जगह सट्टा, जुआ और अवैध शराब के अड्डे चल रहे हैं, जिसे लेकर आये दिन झमेला होता रहता है. साइकिल पुलिस की गश्त से इस तरह की गतिविधियों में कमी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










