बीएसएफ ने 67 पशुओं से लदे दो ट्रक जब्त किये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 7:58 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बीएसएफ के सिलीगुड़ी क्षेत्रीय मुख्यालय के खुफिया विभाग की गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को क्षेत्रीय मुख्यालय की क्यूआरटी टीम और जलपाईगुड़ी क्षेत्रीय मुख्यालय के जवानों ने एक अभियान चलाया. यह अभियान कस्टम सिलीगुड़ी के साथ मिलकर चलाया गया. इसमें अवैध रूप से 67 पशुओं को ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बीएसएफ के सिलीगुड़ी क्षेत्रीय मुख्यालय के खुफिया विभाग की गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को क्षेत्रीय मुख्यालय की क्यूआरटी टीम और जलपाईगुड़ी क्षेत्रीय मुख्यालय के जवानों ने एक अभियान चलाया. यह अभियान कस्टम सिलीगुड़ी के साथ मिलकर चलाया गया. इसमें अवैध रूप से 67 पशुओं को ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया.
इन पशुओं को बिहार से लाये जाने की सूचना थी. पशुओं को तस्करी कर बांग्लादेश ले जाया जाना था. ट्रक और पशुओं के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त पशुओं और ट्रकों की कीमत करीब 24 लाख 57 हजार रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










