चॉकलेट का लालच दे मूक-बधिर बच्ची संग दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2017 7:58 AM
विज्ञापन
मालदा. चॉकलेट का लालच देकर सात वर्षीय एक मूक-बधिर बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप एक पड़ोसी पर लगा है. घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने उसकी सामूहिक पिटाई के बाद उसे पुलिस के हाथों सौंप दिया. सोमवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के दक्षिण भाटरा […]
विज्ञापन
मालदा. चॉकलेट का लालच देकर सात वर्षीय एक मूक-बधिर बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप एक पड़ोसी पर लगा है. घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने उसकी सामूहिक पिटाई के बाद उसे पुलिस के हाथों सौंप दिया. सोमवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने की साहापुर ग्राम पंचायत के दक्षिण भाटरा गांव में घटी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बुद्धू साहा है. उसकी उम्र 71 साल है. आरोप है कि पड़ोस में रहनेवाली सात साल की एक बच्ची को सोमवार शाम चॉकलेट का लालच देकर बुद्धू साहा अपने घर ले गया. उस समय घर में कोई नहीं था. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद खून से लथपथ अवस्था में बच्ची को उसके घर छोड़ बुद्धू साहा भाग गया. बाद में उसके रोने की आवाज सुन पड़ोस के घर से भागकर उसके अभिभावक पहुंचे.
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से अस्वस्थ स्थिति में बच्ची को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. इसी बीच, ग्रामीणों ने बुद्धू साहा की खोज शुरू की. एक जगह से ग्रामीण उसे पकड़ लाये और उसकी पिटाई शुरू की गई. बाद में खबर पाकर पुलिस दक्षिण भाटरा गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया.
पीड़ित बच्ची के अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटी ने इशारों-इशारों में बुद्धू साहा पर आरोप लगाया. सामूहिक पिटाई के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल किया. ओल्ड मालदा थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज भी करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










