चॉपर से हमला कर महिला से छिनताई का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 8:52 AM
कोलकाता. चॉपर से एक महिला को जख्मी कर उससे सोने की चेन छीन कर भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बड़तल्ला इलाके के जय मित्रा स्ट्रीट की है. पीड़ित महिला का नाम मंजू सोनकर (50) है. महिला का शोर […]
वह इंटाली इलाके के सइयद अमीर अली एवेन्यू का रहनेवाला है. इस घटना के बाद जख्मी हालत में पीड़िता व उसे बचाने में जख्मी सुनील गुप्ता को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि इलाज के लिए उन्हें मुंबई के बाद बेंगलुरु जाना था. इसके लिए वह रविवार शाम को घर में तैयार हो रही थी. अचानक उसके कमरे में एक युवक आ घुसा और उसके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगा. बाधा डालने पर हमलावर युवक ने चॉपर से उसके सिर पर हमला कर दिया. शोर मचाने पर बचाव के लिए एक युवक उसके घर में घुसा. युवक को देख कर हमलावर ने उसके हाथों पर चॉपर से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. दोनों के शोर सुन कर आसपास के लोग वहां आये, जिन्हें देख कर हमलावर ऊंचाई से छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगा. इसमें वह जख्मी भी हुआ है.
आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ कर बड़तल्ला थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










