छिनताई में बाधक महिला को दांत काट कर भागा बदमाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 8:51 AM

विज्ञापन

कोलकाता. 55 वर्षीय एक महिला मार्निंगवाकर के गले से सोने की चेन छिनताई की कोशिश में बाधा डालने पर एक बदमाश महिला को दांत काट कर फरार हो गया. घटना चेतला थाना अंतर्गत अलीपुर एवेन्यू में सोमवार सुबह चार बजे की है. जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता […]

विज्ञापन
कोलकाता. 55 वर्षीय एक महिला मार्निंगवाकर के गले से सोने की चेन छिनताई की कोशिश में बाधा डालने पर एक बदमाश महिला को दांत काट कर फरार हो गया. घटना चेतला थाना अंतर्गत अलीपुर एवेन्यू में सोमवार सुबह चार बजे की है. जख्मी महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

पीड़िता ने चेतला थाने की पुलिस को बताया कि अलीपुर एवेन्यू स्थित वह अपने घर से सुबह चार बजे मार्निंगवाक के लिए निकली थी. अचानक उसे भनक लगी कि एक युवक उसका पीछा कर रहा है.

कुछ दूर जाने के बाद युवक उसके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगा. मदद के लिए उसने शोर मचाया, तो युवक ने उसके चेहरे पर दांत काट कर उसे जख्मी करने के बाद धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इस घटना के बाद से आसपास के लोग भी मॉर्निंग वाकर की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola