कोलकाता पुलिस के मुखबिर बिहार में डालते थे डाका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 8:51 AM
कोलकाता/नवादा. नवादा जिला पुलिस ने डाका डालनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार की देर रात धर दबोचा. इनमें दो कोलकाता व एक नालंदा का रहनेवाला है. इस दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर तीन अन्य बदमाश मौके से भाग निकले. पकड़े गये आरोपियों के नाम कोलकाता के बऊबाजार व बड़ाबाजार निवासी तनवीर खान व […]
कोलकाता के रहने वाले दोनों आरोपी कोलकाता पुलिस के लिए मुखबिरी करने के अलावा अपने अन्य साथियों के साथ बिहार में लूटपाट करते थे. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गिरोह का परदाफाश किया. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, एसआइ रामजीवन प्रसाद व चंद्र भूषण कुमार की टीम ने ड्यूटी के दौरान रविवार देर रात एनएच 31 से सटे केंदुआ कोल्ड स्टोरेज के सामने लगी इंडिगो गाड़ी को संदिग्ध अवस्था में देखा. पुलिस की गाड़ी रुकते ही कार में बैठे तीन लोग अंधेरे में भाग गये. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य तीन आरोपियों को धर दबोचा. जिस गाड़ी से हथियार बरामद हुए उसमें पश्चिम बंगाल का नंबर प्लेट लगा हुआ है. गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर फरार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










