मालदा: डर से व्यवसायियों ने बंद की अपनी दुकानें, दो लावारिस बैग मिलने से मालदा में मचा हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2017 8:51 AM
मालदा: दो लावारिस बैग को लेकर मालदा शहर के फव्वारा मोड़ इलाके में हड़कंप मच गया. सोमवार दोपहर इस घटना से पूरा मालदा शहर अस्त-व्यस्त हो गया. डर के मारे व्यवसायियों ने तत्काल अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. जानकारी मिलते ही इंगलिश बाजार थाने की पुलिस बम निरोधी दस्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंची. […]
जानकारी मिलते ही इंगलिश बाजार थाने की पुलिस बम निरोधी दस्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंची. करीब डेढ़ घंटे तक बैग की जांच के बाद उस बैग से कुछ फाइल व कागजात बरामद हुए. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फौव्वारा मोड़ इलाके के चित्तरंजन मार्केट जाने वाली सड़क के किनारे पड़े दो लावारिस बैग को देखकर बम का आतंक फैल गया.
एक बैग का दावा करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, लेकिन दूसरा बैग किसका है यह पता नहीं चल पाया है. उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटर साइकिल पर बैग लेकर बाजार के लिये निकला था. एक दुकान पर उसे देर हो गयी. वापस लौटने पर देखा कि उसकी मोटरसाइकिल के बगल में एक और बैग रखा हुआ है और लोग उन दोनों बैग को लावारिस समझ बम होने की ढोल पीट रहे हैं. उसने पुलिस को बता दिया कि इसमें से एक बैग उसका है. इस मामले को लेकर इंगलिश बाजार थाने की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










