कहीं प्रेमी की ली जान, कहीं पति व प्रेमी ने की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2017 2:03 AM
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिमा इलाके में प्रसेनजीत माइती नामक एक युवक की हाथ-पैर बंधी और गले की नली कटी बोरे में बंद लाश कुछ दिनों पहले ही इलाके के एक पोखर से बरामद हुई थी. जांच में जब मामले के रहस्य से पर्दा उठा तो सबके होश उड़ गये. सुंदरवन जिले के […]
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिमा इलाके में प्रसेनजीत माइती नामक एक युवक की हाथ-पैर बंधी और गले की नली कटी बोरे में बंद लाश कुछ दिनों पहले ही इलाके के एक पोखर से बरामद हुई थी. जांच में जब मामले के रहस्य से पर्दा उठा तो सबके होश उड़ गये. सुंदरवन जिले के पुलिस अधीक्षक तथागत बसु ने बताया कि दोनों महिलाआें ने हत्या की बात स्वीकार की है.
क्या थी घटना : पाथरप्रतिमा के ब्रजवल्लभपुर पंचायत के एक पोखर से चार दिनों पूर्व प्रसेनजीत का शव बोरे में बरामद हुआ था. वह दक्षिण शिवगंज का रहनेवाला था.
उसका दो बच्चों की मां रेवती मंडल (25) के साथ अवैध संबंध था. साथ ही अचिंत्यनगर की रहनेवाली प्रतिमा मंडल (21) के साथ भी संबंध था. प्रसेनजीत ने उसे अपनी छोटी बहन बताते हुए रेवती से परिचय करवाया था. जब दोनों को प्रसेनजीत की असलियत का पता चला, तो हत्या की साजिश रची. घटना के पहले प्रसेनजीत को शराब पिलायी गयी. फिर इस घटना को अंजाम दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










