पति को जहर खिला कर मारने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2017 8:57 AM

विज्ञापन

कोलकाता. पति को जहर खिला कर मारने का आरोप लगाते पत्नी के विरुद्ध उसके ससुर ने शिकायत दर्ज करायी है. यह घटना सोदपुर घोला के अपूर्व नगर इलाके की है. मृतक का नाम भोला दास (28) बताया गया है. आरोप है कि उसकी पत्नी पायल दास का एक दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है. […]

विज्ञापन
कोलकाता. पति को जहर खिला कर मारने का आरोप लगाते पत्नी के विरुद्ध उसके ससुर ने शिकायत दर्ज करायी है. यह घटना सोदपुर घोला के अपूर्व नगर इलाके की है. मृतक का नाम भोला दास (28) बताया गया है.

आरोप है कि उसकी पत्नी पायल दास का एक दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है. रविवार सुबह पायल की चीख सुन कर भोला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भोला दास को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में जहर का अंश पाया गया.

उसके ससुर मधुसूदन दास ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को पायल ने जहर खिला कर मारा है. उन्होंने घोला थाना में पायल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आठ साल पहले नदिया के राणाघाट की पायल की शादी घोला के अपूर्व नगर निवासी भोला दास से हुई थी. इधर, आरोप है कि पायल की मां भोला से जमीन की दलील को अपने बेटी के नाम पर करवाने के लिए दबाव बना रही थी. उसने बेटी के सोने के गहने को लॉकर में जमा कर दिया था. इसे लेकर पति और पत्नी के बीच प्राय: विवाद होता रहता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola