भवानीपुर में व्यापारी के पास से 4.15 करोड़ के पुराने नोट जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2017 8:57 AM
कोलकाता: भवानीपुर इलाके के ली रोड में सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर व्यापारी अशोक सुराणा के पास से पुराने प्रतिबंधित 1000 और 500 के नोटों में चार करोड़ पंद्रह लाख सात हजार रुपये की राशि जब्त की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्यापारी पोस्ता इलाके में साड़ी का व्यवसाय करता है. पुलिस को सूचना […]
गौरतलब है कि इससे पहले डलहौसी इलाके के मैंगो लेन से भी पुलिस ने एक व्यापारी के दफ्तर से करोड़ों रुपये के पुराने नोट जब्त किये थे. वह नोट बदलने के लिए व्यापारी अपने दफ्तर में रुपये लाकर रखा था. पुलिस का कहना है कि सीआरपी (41) के तहत नोट से संबंधित उचित ब्योरा नहीं देने पर राशि जब्त कर ली जाती है. इसकी जानकारी अदालत को दी जाती है. बाद में आरोपी उचित कागजात पेश कर अदालत से राशि वापस लेने का दावा कर सकता है, लेकिन प्रतिबंधित नोट रखने पर जुर्माने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










