प्रेमी-प्रेमिका की अस्वाभाविक मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2017 8:35 AM
विज्ञापन
दोनों हुगली जिले के आरामबाग के रहनेवाले थे प्रेमी विवाहित और अविवाहित प्रेमिका थी हावड़ा : विवाहित प्रेमी व अविवाहित प्रेमिका के शव बंद कमरे में मिले हैं. उनके नाम शेख नसीरुद्दीन (30) व सपना खातून (24) हैं. दोनों हुगली के आरामबाग के रहनेवाले थे. घटना उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत पूरपाट गांव की है. दोनों के […]
विज्ञापन
दोनों हुगली जिले के आरामबाग के रहनेवाले थे
प्रेमी विवाहित और अविवाहित प्रेमिका थी
हावड़ा : विवाहित प्रेमी व अविवाहित प्रेमिका के शव बंद कमरे में मिले हैं. उनके नाम शेख नसीरुद्दीन (30) व सपना खातून (24) हैं. दोनों हुगली के आरामबाग के रहनेवाले थे. घटना उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत पूरपाट गांव की है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया गया है.
दोनों की मौत कैसे हुई है, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है पुलिस का अनुमान है कि जहर पीने से दोनों की मौत हुई होगी.
जानकारी के अनुसार, नसीरुद्दीन व सपना के बीच प्रेम संबंध पहले से था. एक वर्ष पहले नसीरुद्दीन की शादी दूसरे से हो गयी. शादी होने के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना था. गुरुवार रात दोनों पूरपाट गांव पहुंचे. यहां नसीरुद्दीन के दोस्त का घर है. शुक्रवार देर शाम खाना खाने के लिए दोस्त ने आवाज लगायी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया.
कमरा अंदर से बंद था. दरवाजे की कुंडी तोड़ी गयी, तो दोनों पड़े मिले. फौरन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घटना का जायजा लिया. दोस्त ने पुलिस को बताया कि सपना उसकी पत्नी थी कि नहीं, यह उसे मालूम नहीं है. उसने पहले कभी उसकी पत्नी को देखा नहीं था. पत्नी का परिचय देकर ही वह मेरे घर घूमने आया था. दोनों ने क्यों खुदकुशी की, मुझे नहीं मालूम. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










