कॉलेज छात्रा को एसिड डालकर मारने की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2017 8:34 AM
विज्ञापन
छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष बाबुल शेख पर आरोप छात्र नेता ने आरोप को साजिश बताया मालदा : एक कॉलेज छात्रा के सामने अशोभनीय प्रस्ताव रखा गया. उसके इनकार करने पर उसे एसिड से जलाकर मारने की धमकी देने का आरोप छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष पर लगा है. छात्र नेता पर शुक्रवार रात दल-बल […]
विज्ञापन
छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष बाबुल शेख पर आरोप
छात्र नेता ने आरोप को साजिश बताया
मालदा : एक कॉलेज छात्रा के सामने अशोभनीय प्रस्ताव रखा गया. उसके इनकार करने पर उसे एसिड से जलाकर मारने की धमकी देने का आरोप छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष पर लगा है. छात्र नेता पर शुक्रवार रात दल-बल के साथ कॉलेज छात्रा के घर जाकर उसके परिवार के लोगों को जान से मारने और बदसलूकी करने का भी आरोप लगा है. इस घटना को लेकर शनिवार को इंगलिशबाजार महिला थाने में उक्त कॉलेज छात्रा ने शिकायत दर्ज करायी. छात्रा ने अपने वार्ड के कांग्रेस पार्षद से भी छात्र नेता की शिकायत की है.
मालदा शहर के महानंदपल्ली इलाके की रहनेवाली यह 22 वर्षीय छात्रा गौड़ मालदा कॉलेज के कला विभाग में द्वितीय वर्ष में पढ़ती है.
पुलिस को दी गयी शिकायत में छात्रा ने कहा, कॉलेज में पढ़ने के चलते उसकी छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष बाबुल शेख के साथ बातचीत हुई. इसके बाद से वह मुझे तरह-तरह से परेशान कर रहे थे. कई तरह के प्रलोभन देकर मेरे साथ वह गंभीर संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन मैंने उनकी गलत मंशा को समझते हुए इसका विरोध किया. इसके बाद से मेरा तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा था. कुछ दिनों से छात्र नेता बाबुल शेख मेरी तसवीर की एडिटिंग कर उसे सोशल मीडिया में डाल देने की धमकी दे रहे थे. छात्र नेता के अश्लील प्रस्तावों का विरोध करने पर शुक्रवार रात वह अपने संगी-साथियों के साथ मेरे घर पहुंचे और मुझे एसिड डालकर मार देने की धमकी दी. विरोध करने पर मेरी मां को भी धमकी दी गयी और बदसलूकी की गयी.
छात्रा ने कहा कि इस घटना के बाद से वह खुद को असहाय महसूस कर रही है. असुरक्षित पा रही है. छात्रा महानंदपल्ली इलाके में अपनी मां के साथ रहती है. उसके पिता नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं. हालात को देखते हुए उसने 22 नंबर वार्ड के पार्षद से भी फरियाद की है.
स्थानीय कांग्रेस पार्षद नरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा, वह छात्रा मेरे पास आयी थी. उसने शिकायत की है. पूरे मामले को पार्टी स्तर पर भी देखा जा रहा है.
वहीं मामले के आरोपी छात्र नेता बाबुल शेख ने कहा, मेरे खिलाफ उस लड़की ने अचानक इस तरह का आरोप क्यों लगाया, समझ नहीं पा रहा हूं. इतना ही नहीं, उस लड़की ने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ कुछ उल्टा-सीधा भी लिखा है. इसी का विरोध करने मैं उसके घर गया था. लेकिन न तो मैंने कोई धमकी दी और न ही कोई अनुचित व्यवहार किया. मुझे साजिश करके फंसाने की कोशिश की जा रही है.
इंगलिशबाजार महिला थाने के प्रभारी आइसी पूर्णेंदु कुंडू ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिली हे. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










