प्रेमी युगल ने किया आत्महत्या का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2017 8:01 AM
विज्ञापन
हल्दिया. घरवालों द्वारा शादी की मंजूरी नहीं देने से नाराज प्रेमी युगल ने दीघा में आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि होटल कर्मचारियों की तत्परता से उन्हें बचा लिया गया. हावड़ा के गोविंदपुर निवासी 18 वर्षीय लड़की और श्यामपुर निवासी युवक ने अपने हाथों की नस काट ली थी. जानकारी मिलते ही होटल कर्मचारियों ने दीघा […]
विज्ञापन
हल्दिया. घरवालों द्वारा शादी की मंजूरी नहीं देने से नाराज प्रेमी युगल ने दीघा में आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि होटल कर्मचारियों की तत्परता से उन्हें बचा लिया गया. हावड़ा के गोविंदपुर निवासी 18 वर्षीय लड़की और श्यामपुर निवासी युवक ने अपने हाथों की नस काट ली थी. जानकारी मिलते ही होटल कर्मचारियों ने दीघा थाना को सूचना दी.
खबर पाकर होटल पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भरती कराया. दोनों के घरवालों को खबर दी गयी. बुधवार सुबह इनके घरवाले दीघा पहुंचे और अपने साथ ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










