100 डायल करने पर नहीं मिली मदद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2017 8:00 AM
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के पुलिस कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 100 डायल करने के बावजूद एक महिला को पुलिस की मदद नहीं मिली. उक्त महिला यात्री का नाम श्रावणी चक्रवर्ती बताया गया है. वह मंगलवार रात विमान से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची थी. बारासात स्थित घर लौटने के लिए उसने एयरपोर्ट से एक […]
रात ग्यारह बजे टैक्सी एयरपोर्ट के तीन नंबर गेट से आगे आकर खराब हो गयी. चालक टैक्सी की मरम्मत में जुट गया. रात को रास्ते में अकेले कैसे वह अपने घर बारासात पहुंचेगी, इसको लेकर वह आतंकित हो उठी. उसने उत्तर 24 परगना जिले के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर फोन किया. श्रावणी ने बताया कि फोन बारासात थाने में चला गया.
इलाका एयरपोर्ट का होने की बात कह कर उसे एयरपोर्ट थाने का नंबर देकर वहां संपर्क करने के लिए कहा गया. इसके बाद उसने मदद के लिए एयरपोर्ट थाने में फोन किया. एयरपोर्ट थाने के ड्यूटी अधिकारी ने उक्त महिला की समस्या सुनने के बाद उसके टैक्सी चालक से बात की. ड्यूटी अधिकारी ने उसकी कोई मदद करने के बजाय उसे बस से बारासात घर जाने की सलाह देकर फोन रख दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










