नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गृह शिक्षक फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2017 7:59 AM

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: एक गृह शिक्षक पर नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. इस घटना से जलपाईगुड़ी में सनसनी फैल गयी. शहर से लगे विवेकानंद पल्ली इलाके में यह घटना घटी. गृह शिक्षक की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है. पीड़िता के परिवार ने बुधवार को जलपाईगुड़ी कोतवाली में गृह शिक्षक […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: एक गृह शिक्षक पर नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. इस घटना से जलपाईगुड़ी में सनसनी फैल गयी. शहर से लगे विवेकानंद पल्ली इलाके में यह घटना घटी. गृह शिक्षक की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है. पीड़िता के परिवार ने बुधवार को जलपाईगुड़ी कोतवाली में गृह शिक्षक असीम कर्मकार के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी.

जानकारी के मुताबिक घटना बीते शुक्रवार की है. उस दिन पीड़िता के घर के पास एक शादी थी. इसी दौरान गृह शिक्षक नाबालिग को अपने साथ बुला ले गया. उस समय शिक्षक के घर में कोई नहीं था.

उसने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. लड़की के विरोध करने पर उसे धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया. इसके बाद शिक्षक ने नाबालिग को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताने पर वह उसे मारकर फेंक देगा. डर के मारे लड़की ने कुछ नहीं बोला. लेकिन परिवार को लड़की अस्वस्थ लगी, तो पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बतायी. इसके बाद नाबालिग को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. कोतवाली थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी असीम कर्मकार फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola