गिरफ्तार हो सकते हैं कांग्रेस विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2017 8:02 AM
विज्ञापन
कालियागंज: रायगंज के कांग्रेस विधायक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित सेनगुप्ता की गिरफ्तारी हो सकती है. उनके खिलाफ रायगंज के एसडीओ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में उनकी गिरफ्तारी को लेकर चरचा शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित सेनगुप्ता जब रायगंज नगरपालिका […]
विज्ञापन
कालियागंज: रायगंज के कांग्रेस विधायक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित सेनगुप्ता की गिरफ्तारी हो सकती है. उनके खिलाफ रायगंज के एसडीओ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में उनकी गिरफ्तारी को लेकर चरचा शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित सेनगुप्ता जब रायगंज नगरपालिका के चेयरमैन थे, तब का यह मामला है.
उनके खिलाफ नगरपालिका के पैसे में हेराफेरी का आरोप है. रायगंज नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस के कब्जे के बाद से ही मोहित सेनगुप्ता तृणमूल बोर्ड के निशाने पर थे. उनके खिलाफ धन के हेराफेरी की कई शिकायतें रायगंज के एसडीओ से की गई थी. सोमवार को रायगंज के एसडीओ ने मोहित सेनगुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










