सिलीगुड़ी : बेटी की नृशंस हत्या कर बाप ने भी दी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2017 8:22 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बेटी की नृशंस हत्या कर बाप द्वारा भी जान देकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यह घटना सिलीगुड़ी से सटे मिलन मोड़ इलाके की है. वारदात को अंजाम सोमवार अपराह्न को दिया गया. इस डबल मर्डर केस के बाद पूरा मिलन मोड़ इलाका सकते में है. खबर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बेटी की नृशंस हत्या कर बाप द्वारा भी जान देकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यह घटना सिलीगुड़ी से सटे मिलन मोड़ इलाके की है. वारदात को अंजाम सोमवार अपराह्न को दिया गया. इस डबल मर्डर केस के बाद पूरा मिलन मोड़ इलाका सकते में है.

खबर फैलते ही मौका-ए-वारदार पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं, सूचना पाकर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस और प्रधाननगर थाना के पुलिस अधिकार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस दोनों लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में कर लिया. मंगलवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

लाशों की शिनाख्त लड़की सोमा हांसदा और उसके पिता शुकरा हांसदा के रुप में हुई है. पुलिस को मौका-ए-वारदात से रक्त रंजित एक धारदार हथियार भी मिला है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के वक्त सोमा खाना खा रही थी. संभवतः तभी उसके बाप ने हत्या कर दी और उसे मारने के बाद अपना भी जीवन लीला समाप्त कर लिया. वारदात के दौरान घर में अन्य और कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. पुलिस वारदात के रहस्य से पर्दा हटाने के लिए गहन तफ्तीश भी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola