बड़ाबाजार : दो जगह पुलिस से बदसलूकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2017 8:48 AM
विज्ञापन
महात्मा गांधी रोड क्रॉसिंग पर पुलिस से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार गिरीश पार्क में सर्जेंट से बदसलूकी, दो युवतियों समेत छह गिरफ्तार कोलकाता : बड़ाबाजार के दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस से बदसलूकी के आरोप में दो युवतियों समेत पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पहली घटना शनिवार रात महात्मा गांधी […]
विज्ञापन
महात्मा गांधी रोड क्रॉसिंग पर पुलिस से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार
गिरीश पार्क में सर्जेंट से बदसलूकी, दो युवतियों समेत छह गिरफ्तार
कोलकाता : बड़ाबाजार के दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस से बदसलूकी के आरोप में दो युवतियों समेत पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पहली घटना शनिवार रात महात्मा गांधी रोड की है. यहां जोड़ाबागान ट्रैफिक गार्ड के सर्जेंट पारिजात मुखर्जी से मारपीट के आरोप में बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने अफजल हुसैन, मोहम्मद इरशाद और शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को अदालत में पेश करने पर तीनों को जेल हिरासत में भेज दिया गया.
पीड़ित सर्जेंट ने शिकायत में कहा है कि शनिवार देर रात बिना हेलमेट तीनों बाइक से तेज रफ्तार में महात्मा गांधी रोड की तरफ आ रहे थे. हेलमेट सिर पर नहीं होने पर तीनों को वहां एक कांस्टेबल ने रोका. इस पर तीनों भड़क गये और इलाके का युवक बता कर कांस्टेबल को धक्का देकर वहां से भागने की कोशिश करने लगे. यह देख ड्यूटी पर तैनात सर्जेंट ने युवकों को रोका, तो तीनों ने उनके साथ बदसलूकी के बाद हाथापाई शुरू कर दी. खबर पाकर तुरंत बड़ाबाजार थाने की पुलिस वहां पहुंची अौर सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस से बदसलूकी की दूसरी घटना गिरीश पार्क इलाके के मदन चटर्जी स्ट्रीट व सेंट्रल एवेन्यू क्रॉसिंग पर रविवार सुबह लगभग 7.30 बजे घटी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहां जोड़ाबागान ट्रैफिक गार्ड के सर्जेंट राजेश लोध ड्यूटी कर रहे थे. तभी उन्होंने तेज रफ्तार एक सेंट्रो कार को उनके पास आते देखा. कार में दो युवतियां व चार युवक सवार थे. कोर को रुकवा कर चालक से लाइसेंस देखना चाहा, तो दोनों युवतियों ने कार से बाहर निकल कर सर्जेंट से मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद गिरीश पार्क थाने की पुलिस को खबर देने पर सभी छह हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को दोनों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर सभी को अदालत से जमानत मिल गयी. महानगर के मध्य कोलकाता में छह घंटे के अंदर पुलिस से मारपीट की दो घटनाएं घटने से पुलिस अधिकारियों में रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










