हथियार व हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2017 8:46 AM

विज्ञापन

रिवाॅल्वर व नाइन एमएम की चार गोलियां बरामद कोलकाता. सीआइडी की टीम ने बीरभूम जिले से हथियार व हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शेख अब्बास उर्फ अब्बासुद्दीन (30) के पास से 700 ग्राम हेरोइन, एक रिवाल्वर व व 9 एमएम की चार गोलियां बरामद की गयीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक […]

विज्ञापन
रिवाॅल्वर व नाइन एमएम की चार गोलियां बरामद
कोलकाता. सीआइडी की टीम ने बीरभूम जिले से हथियार व हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शेख अब्बास उर्फ अब्बासुद्दीन (30) के पास से 700 ग्राम हेरोइन, एक रिवाल्वर व व 9 एमएम की चार गोलियां बरामद की गयीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें गुप्त सचना मिली थी कि बीरभूम के दुबराजपुर स्थित संकेतनडुरी के पास एक व्यक्ति हथियारों की तस्करी के लिए आनेवाला है. इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहले से तैनात हो गयी.
इस दौरान एक युवक पर शक होने पर उसे पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की गयी. उसके पास स्थित सामान की तलाशी लेने पर उसमें से एक रिवाल्वर व चार लोडेड नाइन एमएम की गोलियों के अलावा हेरोइन की तरह दिखनेवाला ब्राउन कलर की 700 ग्राम पावडर मिला. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक कहां से हथियार व नशे का सामान लाया था, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है. सीआइडी अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ कर इस गिरोह में शामिल उसके साथियों तक भी पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola