सिलीगुड़ी से बिहार जा रही एक लाख की शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2017 8:45 AM
विज्ञापन
आठ बैगों में रखी थीं रॉयल स्टैग की 220 बोतलें चाकुलिया पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से की बरामद रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिले की चाकुलिया थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 10.15 बजे एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद की. यह शराब सिलीगुड़ी से बिहार के पूर्णिया ले जायी जा रही […]
विज्ञापन
आठ बैगों में रखी थीं रॉयल स्टैग की 220 बोतलें
चाकुलिया पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से की बरामद
रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिले की चाकुलिया थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 10.15 बजे एक बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अंगरेजी शराब बरामद की. यह शराब सिलीगुड़ी से बिहार के पूर्णिया ले जायी जा रही थी. लेकिन पुलिस को गुप्त सूत्रों से इस तस्करी की खबर मिल गयी. जब्त की गयी शराब की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है.
तस्करी की खबर मिलने के बाद पूर्णिया जाने वाले राजमार्ग पर नाका चेकिंग शुरू की गयी. इसी बीच, एक बोलेरो गाड़ी बैरियर तोड़कर भागने लगी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि काफी दूर पीछा करने के बाद बोलेरो साहसपुर इलाके में सड़क किनारे खड़ी मिली और उस पर सवार लोग फरार हो चुके थे. गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 220 बोतल रॉयल स्टैग विस्की बरामद की गयी. ये बोतलें आठ बैगों में भरकर रखी गयी थीं. शराब की सभी बोतलों पर 500 रुपये मूल्य अंकित है. इस तरह कुल माल की कीमत एक लाख दस हजार रुपये हुई. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से पश्चिम बंगाल से शराब तस्करी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. बंगाल में जिस कीमत पर शराब मिलती है, बिहार पहुंच कर अवैध रूप से वही शराब दोगुना-तिगुना दाम पर बिकती है. बिहार पुलिस के अनुरोध पर बंगाल पुलिस भी शराब तस्करी रोकने में सहयोग करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










