शिशु तस्करी मामला: अलग-अलग थाने में जूही और चंदना का ठिकाना, तेजी से सबूत जुटाने में जुटी सीआइडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 7:36 AM
सिलीगुड़ी: शिशु तस्करी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी चंदन चक्रवर्ती तथा भाजपा नेता जूही चौधरी को रिमांड में लेने के बाद सीआइडी ने दोनों को दो अलग-अलग थानों में रखा है. सीआइडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से दोनों को सीआइडी कार्यालय पिंटेल विलेज में नहीं रखा गया है. हालांकि दोनों से […]
पूछताछ के लिए सीआइडी दिन में दोनों को पिंटेल विलेज में लाती है और शाम को एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच थाना वापस भेज दिया जाता है. अब तक दोनों से अलग से पूछताछ की जा रही थी. सीआइडी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई है. आज कड़ी सुरक्षा के बीच जूही चौधरी को माटीगाड़ा थाने से तथा चंदन चक्रवर्ती को सिलीगुड़ी थाने से पिंटेल विलेज लाया गया. इस बीच, भाजपा नेता जूही चौधरी को भाजपा के महिला मोरचा के महासचिव पद से हटाये जाने की जानकारी मिल गई है. उसके बाद से वह काफी निराश है. पिंटेल विलेज में पुलिस ने उसे मीडिया से बातचीत करने का कोई खास मौका नहीं दिया. कार्यालय के अंदर जाते-जाते जूही ने इतना कहा कि पार्टी ने सही निर्णय लिया है. फिर भी भाजपा उनके साथ है. दूसरी तरफ चंदना चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










