सिलीगुड़ी: एनसीबी ने पानी टंकी में की छापेमारी, दवा की आड़ में अफीम बेचने के धंधे का भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 7:34 AM
सिलीगुड़ी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आयुर्वेदिक दवा के नाम पर अफीम बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है. सिलीगुड़ी के निकट भारत-नेपाल सीमा पर नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी इलाके में पिछले काफी दिनों से इस धंधे को चलाया जा रहा था. एनसीबी की टीम को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, छापामारी की […]
सिलीगुड़ी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आयुर्वेदिक दवा के नाम पर अफीम बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है. सिलीगुड़ी के निकट भारत-नेपाल सीमा पर नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी इलाके में पिछले काफी दिनों से इस धंधे को चलाया जा रहा था. एनसीबी की टीम को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, छापामारी की तैयारी शुरू कर दी गई.
कोलकाता से एनसीबी की टीम सिलीगुड़ी पहुंची एवं स्थानीय थाने तथा एसएसबी 41वीं बटालियन के साथ मिलकर पानीटंकी के एक आयुर्वेदिक दवा दुकान में छापामारी की. इस दौरान बड़े पैमाने पर फरजी आयुर्वेदिक दवा बरामद किये गये. इन दवाओं में अफीम मिला होने की सूचना पहले से ही एनसीबी को थी. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई. एनसीबी के जोनल निदेशक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि तीन लोगों को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
उन्होंने बताया कि पानीटंकी स्थित राज हर्बल फार्मेसी में यह छापामारी की गई और कई किलो विभिन्न तरह के चूरण जब्त किये गये. उन्होंने बताया कि 100-100 ग्राम के 72 पैकेट दमा दमन चूरण नाम की आयुर्वेदिक दवा जब्त की गई. इसी तरह से करीब पांच किलो 800 ग्राम प्रिंच हरण चूरण तथा करीब सवा किलो श्रीगंधी चूरण भी जब्त किये गये हैं. इसके अलावा हिंगवास्तक चूरण नाम की दवा भी बरामद किये गये हैं.
इन अवैध और फरजी आयुर्वेदिक दवाओं की कीमत करीब एक लाख रुपये से भी अधिक है. श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस दवा की दुकान में बकायदा आयुर्वेदिक डॉक्टर को भी रखा जाता था. उन्हीं के द्वारा लिखी गई परची के आधार पर दवा में लिखे तय नाम से दोगुनी कीमत पर उसकी बिक्री की जाती थी. उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की फरजी दवाएं जलपाईगुड़ी में बनायी जा रही हैं. पूछताछ के दौरान एनसीबी टीम को यह भी जानकारी मिली है. इस पूरे मामले की अलग से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










