पश्चिम बंगाल : स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस आगे
Updated at : 10 Oct 2015 1:13 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस आसनसोल और बिधाननगर नगर निगम के चुनावों की आज हो रही मतगणना में अधिकतर वार्डों में आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल बिधाननगर के 41 में से 30 और आसनसोल के 106 में से 25 वार्डों में आगे […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस आसनसोल और बिधाननगर नगर निगम के चुनावों की आज हो रही मतगणना में अधिकतर वार्डों में आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल बिधाननगर के 41 में से 30 और आसनसोल के 106 में से 25 वार्डों में आगे चल रही है. इन नगर निगमों के लिए बिधाननगर के 41 और आसनसोल के 106 वार्डों में तीन अक्तूबर को मतदान हुआ था.
विपक्षी दलों ने बिधाननगर और आसनसोल में हुए चुनावों में बड़े स्तर पर हिंसा और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. बिधाननगर नगर निगम के नौ मतदान केंद्रों और आसनसोल नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर कल पुन: मतदान कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




