मोदी सरकार के 12 साल पूरे, वीरपुर में विधायक नीरज कुमार सिंह ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, वीरपुर में विधायक नीरज कुमार सिंह ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

विधायक नीरज कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ

Supaul News: 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत भाजपा का जनसंपर्क तेज, विधायक नीरज कुमार सिंह बोले- मोदी सरकार ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट.

Supaul News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत वीरपुर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी.

घर-घर पहुंच रही सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है.

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई भारत की पहचान

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. देश ने कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है.

उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जनता के भरोसे और उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है. यह देशवासियों के विश्वास का परिणाम है कि भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है.

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की और लोगों से सरकार की उपलब्धियों को जानने तथा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन