CTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर: फॉर्म में हुई गलती को सुधारने का अंतिम मौका, जल्दी करें वरना रद्द हो जाएगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

Ai से ली गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CTET Exam 2026: CTET सितंबर 2026 के अभ्यर्थियों के लिए 18 जून तक आवेदन में सुधार का मौका. नाम, जन्मतिथि, फोटो समेत अन्य विवरण अपडेट करें. परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित है.

विज्ञापन

CTET Exam 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, वे 15 जून से 18 जून तक अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं.

विज्ञापन

18 जून के बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका

CBSE की ओर से जारी सूचना के अनुसार करेक्शन विंडो केवल निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगी. 18 जून के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में बदलाव का अवसर नहीं दिया जाएगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद व्यक्तिगत अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने आवेदन की जांच कर आवश्यक सुधार कर लें.

नाम, जन्मतिथि और फोटो की जरूर करें जांच

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया के दौरान अक्सर अभ्यर्थियों से नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करने में त्रुटियां हो जाती हैं. छोटी सी गलती भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने, परीक्षा में शामिल होने या दस्तावेज सत्यापन के समय परेशानी का कारण बन सकती है.

इसी को देखते हुए सीबीएसई ने अभ्यर्थियों को आवेदन की दोबारा समीक्षा करने और आवश्यक संशोधन का अवसर दिया है. अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें.

6 सितंबर को प्रस्तावित है परीक्षा

सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हुई थी और आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी. बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 6 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

सीबीएसई ने यह भी संकेत दिया है कि यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही तो आवश्यकता पड़ने पर 5 सितंबर को भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है. प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग दो दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है, जबकि परिणाम अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है.

परीक्षा शहर का चयन नहीं कर सकेंगे अभ्यर्थी

इस बार परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने की सुविधा नहीं दी गई है. परीक्षा शहर का आवंटन सीबीएसई की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा और एक बार आवंटन होने के बाद उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा.

भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील

सीबीएसई ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सीटीईटी से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों और वेबसाइट से ही प्राप्त करें. सोशल मीडिया या अन्य अनौपचारिक माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें. शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, इसलिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारियों की समय रहते जांच और आवश्यक संशोधन करना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन