बिहार में बनने वाले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की क्या-क्या है खासियत? लगभग 31 करोड़ से ज्यादा किए जायेंगे खर्च
एक्वा पार्क (AI फोटो)
Aqua Park Bhojpur: बिहार के भोजपुर जिले में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनाया जाएगा. इसके निर्माण में लगभग 31 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए जायेंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिलान्यास करेंगे. इसे लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं.
Aqua Park Bhojpur: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई तरह की पहल कर रही है. ऐसे में बिहार का पहला इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क भोजपुर में बनने वाला है. इसके बनने के बाद यहां लोगों को अलग एक्पीरियंस मिल सकेगा. जिले के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में पार्क का निर्माण होगा. करीब 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये निर्माण में खर्च किए जायेंगे.
आज सीएम सम्राट करेंगे शिलान्यास
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (सोमवार) एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे. सीएम सम्राट के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और एसपी राज लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन का मानना है कि एक्वा पार्क के निर्माण से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
एक्वा पार्क की क्या-क्या है खासियत?
- इस परिसर में टोटल 17 अलग-अलग प्रमुख अवयवों का निर्माण किया जाएगा, जो मत्स्य पालन के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाएंगे.
- उन्नत किस्म की मछलियों के जीरा (बीज) उत्पादन के लिए अत्याधुनिक हैचरी.
- री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम के तहत कम पानी में अधिक मछली उत्पादन हो सकेगा.
- मछलियों के लिए हाई क्वालिटी वाले चारे का स्थानीय स्तर पर उत्पादन हो सकेगा.
- पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए और मछलियों की बीमारियों और स्वास्थ्य जांच के लिए दो अलग-अलग मॉडर्न लेबोरेट्री बनाए जायेंगे.
एक्वा पार्क के बनने से क्या-क्या होगा फायदा?
- बिहार में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिल सकेगा.
- एक्वा टूरिज्म यानी जल कृषि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
- स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
- मत्स्य उद्योग के विस्तार के साख बिहार को अलग पहचान और किसानों की आय बढ़ सकेगी.
Also Read: रौशन आनंद की जमानत पर वकील बोले- दोनों टीचर हैं, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए