Bihar Ka Mausam: बिहार के 20 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD का डबल अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार के 20 जिलों में आज मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से डबल अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ हवा चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा बना रह सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने के लिए मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आज राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पटना, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, गयाजी, नवादा, जुमई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. मुंगेर, जुमई और नवादा में मौसम ज्यादा बिगड़ा रह सकता है. भारी से भी भारी बारिश हो सकती है. लेकिन बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Image

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 18 सितंबर को भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बक्सर, भोजपुर, अरवल, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

19 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. इस तरह से मॉनसून की गतिविधियों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. अगले कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश खगड़िया में 72 मिलीमीटर दर्ज की गई. जबकि दरभंगा में 70 मिमी, मुजफ्फरपुर में 49.8 मिमी, पूर्णिया में 56 मिमी और बांका में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इन जिलों के अलावा पटना जिले में भी जोरदार बारिश हुई. जिससे लोगों को उमस से राहत मिली.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली. बुधवार को सुबह-सुबह धूप खिली रही लेकिन दोपहर तक राजधानी के कई इलाकों को काले बादलों ने घेर लिया. इसके बाद झमाझम बारिश हुई. इसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया. आज भी पटना में मौसम बिगड़े रहने की ही संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Also Read: प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट मामले में निशांत कुमार का एक्शन, सहरसा जिला प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, बोले- जल्द होगी कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन