आज लॉन्च होगी Mercedes-Benz की सबसे हाईटेक लग्जरी सेडान, मिलेंगे AI और ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Jun 2026 10:45 AM

विज्ञापन

मर्सिडीज-बेंज S-क्लास / फोटो- मर्सिडीज-बेंज

Mercedes-Benz India आज नई S-Class लॉन्च करने जा रही है. इस नई लग्जरी सेडान में अपडेटेड डिजाइन, डिजिटल लाइट तकनीक, AI बेस्ड MB OS, Superscreen सेटअप और एडवांस्ड ADAS फीचर्स मिलेंगे.

विज्ञापन

Mercedes-Benz India आज 15 जून को अपनी नई Mercedes-Benz S-Class लॉन्च करने जा रही है. नये मॉडल को लेकर कंपनी का दावा है कि इस अपडेटेड मॉडल में करीब 90 फीसदी बदलाव किए गए हैं. ऐसे में लग्जरी कार पसंद करने वालों को नई S-Class में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे.

डिजाइन में क्या बदला?

नई Mercedes-Benz S-Class का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके फ्रंट लुक में कई बदलाव किए गए हैं. कार में अब बड़ा क्रोम ग्रिल दिया गया है, जिसमें स्टार-पैटर्न डिजाइन देखने को मिलेगा. इसके अलावा बोनट पर लगा Mercedes-Benz का लोगो अब रोशनी के साथ दिखाई देगा. नई हेडलाइट्स को भी अपडेट किया गया है. इनमें तीन स्टार शेप वाले LED DRLs दिए गए हैं, जो कार को और प्रीमियम लुक देते हैं.

मिलेगी नई लाइटिंग टेक्नोलॉजी

Mercedes-Benz ने इस कार में नई डिजिटल लाइट तकनीक दी है. कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम पहले के मुकाबले 40 फीसदी बेहतर रोशनी देता है. साथ ही इसका हाई-बीम सिस्टम 600 मीटर तक सड़क को रोशन कर सकता है. कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं और ग्राहकों को कई नए कलर ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा.

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी हुई और बेहतर

नई S-Class में पहले से ज्यादा कैमरे, रडार और सेंसर दिए गए हैं, जिससे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और बेहतर हो गया है. पीछे की तरफ अब नए LED टेललैंप्स मिलते हैं, जिनमें Mercedes के स्टार डिजाइन वाले लाइट एलिमेंट्स दिए गए हैं.

केबिन में मिलेगा हाई-टेक एक्सपीरियंस

नई S-Class का इंटीरियर पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है. इसमें ग्लॉसी ब्लैक डैशबोर्ड के साथ तीन स्क्रीन वाला Superscreen सेटअप दिया गया है. इसमें 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन और 14.4 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. कार में Mercedes का नया MB OS सिस्टम भी मिलेगा, जो AI फीचर्स, क्लाउड कनेक्टिविटी, Google Maps नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्टेड तकनीक को सपोर्ट करता है.

पीछे बैठने वालों के लिए भी खास इंतजाम

रियर सीट पैसेंजर्स के लिए दो 13.1 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई हैं. इसके अलावा सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और 43 डिग्री तक रिक्लाइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी. कंपनी इसमें 4-सीटर लेआउट का ऑप्शन भी दे सकती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Mercedes-Benz S-Class को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. इसमें S 450e प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है. यह सेटअप कुल 435hp और 680Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 22kWh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 100 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज देने में कैपेबल है.

दूसरे S 450 वेरिएंट में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो एक्सीलरेशन के दौरान ज्यादा पावर ऑफर करता है. यह इंजन 404hp और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

डीजल इंजन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए S 350d वेरिएंट भी उपलब्ध हो सकता है. इसमें 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 330hp और 650Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. सभी इंजन ऑपशंस में Mercedes-Benz का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल Mercedes-Benz ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई S-Class की शुरुआती कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है. वहीं प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट सबसे महंगा मॉडल हो सकता है. लॉन्च के बाद नई Mercedes-Benz S-Class भारतीय बाजार में Audi A8 और BMW 7 Series को टक्कर देगी.

यह भी पढ़ें: Plug-in Hybrid vs Strong Hybrid: भारत में कौन-सी कार टेक्नोलॉजी है ज्यादा समझदारी?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola