पश्चिम बंगाल: विद्यार्थी की पीट-पीटकर की गयी हत्या के विरोध में बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2015 4:39 PM
मिदनापुर : पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले के सबंग प्रखंड मेंकांग्रेस ने सबंग कालेज में एक विद्यार्थी की पीट-पीटकर की गयी हत्या के विरोध मेंआज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया.बंद के दौरान शैक्षणिक संस्थान, बाजार, दफ्तर बंद रहे जबकि सड़कों में महज कुछ वाहन नजर आये। माकपा और एसयूसीआई ने बंद का […]
मिदनापुर : पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले के सबंग प्रखंड मेंकांग्रेस ने सबंग कालेज में एक विद्यार्थी की पीट-पीटकर की गयी हत्या के विरोध मेंआज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया.बंद के दौरान शैक्षणिक संस्थान, बाजार, दफ्तर बंद रहे जबकि सड़कों में महज कुछ वाहन नजर आये। माकपा और एसयूसीआई ने बंद का समर्थन किया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं थी.कांग्रेस के छात्र संगठन छात्र परिषद ने कल हुई विद्यार्थी की हत्या के विरोध मेंआज हड़ताल का आह्वान किया था.सबंग कालेज में राज्य के मंत्री सौमेन कुमार महापात्रा के अभिनंदन को लेकर कल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठनों के बीच हुए संघर्ष के दौरान विद्यार्थी कृष्णा प्रसाद जेना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी.
इस घटना के सिलसिले में पांच लोग गिरफ्तार किये गये हैं.मुख्यमंत्री ममता बनर्जीने जेना की मौत को दुर्भाग्यपूर्णकरार दिया है और इस मामले की पुलिस जांच का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










