ममता, शासन चलाने के बजाय चिटफंड घोटाले के दागी नेताओं को बचाने में लगी हैं : शाह

Updated at : 20 Jan 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
ममता, शासन चलाने के बजाय चिटफंड घोटाले के दागी नेताओं को बचाने में लगी हैं : शाह

बर्द्धवान (प. बंगाल) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है. शाह ने ममता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में शासन चलाने के बजाय चिटफंड घोटाले के दागी अपने नेताओं को बचाने की कोशिश में लगी हुई हैं. साथ ही शाह […]

विज्ञापन

बर्द्धवान (प. बंगाल) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है. शाह ने ममता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में शासन चलाने के बजाय चिटफंड घोटाले के दागी अपने नेताओं को बचाने की कोशिश में लगी हुई हैं. साथ ही शाह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल रहीं हैं.

पश्चिम बंगाल में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरु करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी को चेतावनी देने के अंदाज में कहा कि वह राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करके भाजपा के ‘विजय रथ’ को नहीं रोक सकतीं और भाजपा को मिलने वाला जन समर्थन तृणमूल कांग्रेस को गंगा के पानी में डुबो देगा.

शाह ने कहा कि ममता का शासन वामपंथियों से भी बदतर है. वह राष्ट्रीय सुरक्षा के बजाय वोट-बैंक की राजनीति को तरजीह दे रही हैं और उनकी सरकार ने बर्द्धवान विस्फोट मामले की उचित तरीके से जांच नहीं कराई तथा सार्वजनिक धन को चिटफंड आरोपियों के हाथ में जाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया.

शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में लडाई छेडने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार बंगाल के लिए बहुत कुछ करना चाहती है लेकिन ममता बनर्जी हमें ऐसा करने का मौका नहीं दे रहीं.

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी का ध्यान बंगाल के विकास पर नहीं है, बल्कि अपने लोगों को चिटफंड घोटाले से बचाने पर है. बंगाल सरकार ने वोट-बैंक की राजनीति के लिए बर्द्धवान विस्फोट की उचित जांच नहीं कराई और एनआईए जांच का विरोध किया.

बंगाल के लोगों से ‘परिवर्तन’ लाने का आह्वान करते हुए शाह ने कहा, मैं यह कहने को मजबूर हूं कि ममता ने ऐसा शासन दिया है जो कम्युनिस्टों से भी बदतर है. क्या आप परिवर्तन के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जहां देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस राज्य को पीछे ले जा रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल में पिछले दिनों बहुत से उद्योग धंधे बंद हो गये जिससे बेरोजगारी बढ रही है.

शाह ने कहा, मैं ममता को बता देना चाहता हूं कि वह लोकतंत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर ज्यादती करके जीत हासिल नहीं कर सकतीं. आप अत्याचार करके बंगाल में भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकतीं. राज्य की जनता अब भाजपा के साथ है. उन्होंने कहा, हम संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए तैयार हैं. ममता की तृणमूल कांग्रेस राज्य में विकास नहीं कर सकती और ना ही यह जनता के लिए अच्छा कर सकती है.

शाह ने लोगों से मोदी के विकास के एजेंडे को समर्थन देने का आह्वान करते हुए कहा, बंगाल के विकास के लिए भाजपा को एक मौका दें. भाजपा अपने महत्वाकांक्षी सदस्यता अभियान के साथ पश्चिम बंगाल में अपना आधार बढाने का प्रयास कर रही है और खुद को विकल्प के तौर पर पेश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola