ममता की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती, हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करें

Updated at : 24 Nov 2014 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
ममता की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती, हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करें

कोलकाता : आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में दंगे करवा रही है और वह देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है. ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ऐसी कार्रवाइयां कर रही है जिससे तृणमूल सरकार की छवि बिगड़े. उन्होंने […]

विज्ञापन

कोलकाता : आज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में दंगे करवा रही है और वह देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है.

ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ऐसी कार्रवाइयां कर रही है जिससे तृणमूल सरकार की छवि बिगड़े. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी पार्टी के सांसदों की गिरफ्तारी साजिश के तहत की गयी है. केंद्र सरकार किसी भी हाल में हमारी पार्टी को बदनाम करना चाहती है. ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को चुनौती दी कि वह उन्हें गिरफ्तार करके दिखाये.

गौरतलब है कि सारधा घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद से लंबी पूछताछ की गयी थी, उसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

सांसद की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल ममता बनाम केंद्र सरकार जैसा बनता जा रहा है. श्रृंजॉय की गिरफ्तारी के बाद बंगाल सरकार ने अमित शाह को कोलकाता में रैली की अनुमति नहीं दी और अब केंद्र सरकार पर यह हमला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola