ट्रेन से कट कर मां-बेटे की मौत

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: सांतरागाछी स्टेशन पर रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट मे आने से मां-बेटे की मौत हो गयी. हादसे में परिवार के बाकी सदस्य भी घायल हुए हैं. मृतकों के नाम अनिता बर(47) व तापस कुमार साव (22) हैं. तापस दत्तक पुत्र है. हादसे में मृतका के पति सुधांशु बर भी घायल […]

विज्ञापन

हावड़ा: सांतरागाछी स्टेशन पर रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट मे आने से मां-बेटे की मौत हो गयी. हादसे में परिवार के बाकी सदस्य भी घायल हुए हैं. मृतकों के नाम अनिता बर(47) व तापस कुमार साव (22) हैं.

तापस दत्तक पुत्र है. हादसे में मृतका के पति सुधांशु बर भी घायल हुए हैं. ये लोग उत्तर 24 परगना के संदेश खाली के रहनेवाले हैं.

जीआरपी सूत्रों के अनुसार अनिता अपने परिवार के साथ पूजा के दौरान दीघा गयी थी. पांच लोगों का यह परिवार रविवार को दीघा से ताम्रलीप एक्सप्रेस से हावड़ा के सांतरागाछी स्टेशन पहुंचा. यहां प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर ट्रेन रुकी थी. उन्हें छह नंबर प्लेटफॉर्म पर जाना था. अनिता के पैर में दर्द होने के कारण तापस उसे लेकर रेल पटरी से ही छह नंबर प्लेटफॉर्म की ओर चल दिया.

बाकी परिवार के सदस्य पीछे से आ रहे थे. इस दौरान पांशकुड़ा ट्रेन प्लटेफॉर्म में घुस रही थी. मां-बेटे ने ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया. दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में अनिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बुरी तरह से घायल तापस ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola