पुलिस के सामने जमाई ने की ससुर की पिटाई, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2014 8:21 PM
कोलकाता संवाददाता मालदा: पुलिस के सामने ही जमाई ने अपने ससुर की बेधड़क पिटाई की और यह कारनामा पुलिस चुपचाप खड़ी होकर देख रही थी. घटना चांचल थाना परिसर में 12 बजे घटी. पिता को पिटने पर बेटी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिदुल शेख को […]
कोलकाता संवाददाता
मालदा: पुलिस के सामने ही जमाई ने अपने ससुर की बेधड़क पिटाई की और यह कारनामा पुलिस चुपचाप खड़ी होकर देख रही थी. घटना चांचल थाना परिसर में 12 बजे घटी. पिता को पिटने पर बेटी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिदुल शेख को गिरफ्तार किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 साल पहले चांचल थाना अंतर्गत कलीग्राम ग्राम पंचायत के नूरगंज गांव के निवासी व पेशे से मिस्त्री साहिदुल शेख के साथ साहीनूर बीबी का निहाह हुआ था. निकाह के बाद से ही साहीनूर पर ससुराल वाले अत्याचार करने लगे थे. बाद में पति-पत्नी का तलाक हो गया. विगत दो सालों से दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था.
आज साहीनूर अपने पिता मइदुल शेख को साथ में लेकर चांचल रेजिस्ट्री ऑफिस में आयी थी. वहां साहीदुल उन्हें देख कर उनका पीछा करने लगा. बाद में चांचल थाना परिसर के सामने पहुंचते ही उसने अपनी ससुर की पिटाई शुरू कर दी. साहीनूर द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस उसके पति को वहां से ले गयी. इधर पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना थाना परिसर में नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










