मालदा : शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 2:02 AM
मालदा : पुलिस ने प्रसेनजीत कर्मकार नामक एक गैरेज मिस्त्री को शादी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह पहले लड़कियों को प्रेम में फंसाता था, उसके बाद शादी करके दहेज की मांग करता था. दहेज नहीं देने पर तलाक की धमकी देता था. इस तरह उसके ऊपर एक के बाद […]
मालदा : पुलिस ने प्रसेनजीत कर्मकार नामक एक गैरेज मिस्त्री को शादी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. वह पहले लड़कियों को प्रेम में फंसाता था, उसके बाद शादी करके दहेज की मांग करता था. दहेज नहीं देने पर तलाक की धमकी देता था. इस तरह उसके ऊपर एक के बाद एक चार शादियां करने का आरोप है. उसने चौथी शादी एक कॉलेज छात्रा के साथ की जिसके बाद उसकी पहले की तीन शादियों का मामला सामने आया.
इसके विरोध करने पर कॉलेज छात्रा को बुरी तरह मारा-पीटा गया. उसने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगायी तो पड़ोसियों ने आरोपी प्रसेनजीत कर्मकार को पकड़कर जमकर धुलायी की. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके के छातियान मोड़ में घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










