पिता ने रंगदारी नहीं दी तो बेटी का गैंगरेप, मुख्य आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

Published at :22 Jun 2018 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
पिता ने रंगदारी नहीं दी तो बेटी का गैंगरेप, मुख्य आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

हावड़ा : पिता से रंगदारी नहीं मिलने पर रंगदारों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया आैर अचेत हालत में उसे एक मैदान में फेंक दिया. घटना संकराइल थाना अंतर्गत सरदार पाड़ा इलाके की है. पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है. उसका इलाज घर पर चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य […]

विज्ञापन
हावड़ा : पिता से रंगदारी नहीं मिलने पर रंगदारों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया आैर अचेत हालत में उसे एक मैदान में फेंक दिया. घटना संकराइल थाना अंतर्गत सरदार पाड़ा इलाके की है. पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है. उसका इलाज घर पर चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख नदीम को गिरफ्तार किया है, लेकिन बाकी दो आरोपी मुन्ना मल्लिक आैर जसीमुद्यीन अब तक फरार है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने चापाडांगा मोड़ पर डेढ़ घंटे तक पथावरोध किया. पुलिस के अाश्वासन के बाद अवरोध खत्म हुआ. मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
क्या है घटना
पीड़िता का घर सरदार पाड़ा में है. पिता एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं. स्थानीय युवक नदीम ने पीड़िता के पिता से 10 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया. इनकार करने पर नदीम ने पिता को धमकी भी दी थी. सोमवार को पीड़िता अपने साथी के घर से लौट रही थी. वह साइकिल पर सवार थी.
पहले से घात लगाये नदीम ने पीड़िता को रोका आैर जबरन उसे अपनी बाइक पर बिठाकर एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में ले गया. वहां पहले से मुन्ना आैर जसीमुद्दीन मौजूद था. पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे पहले मादक पदार्थ खिलाया गया आैर उसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को एक मैदान में फेंक दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola