विवाहिता का शव मिला स्टेशन परिसर से

Published at :19 Jun 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता का शव मिला स्टेशन परिसर से

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के हाजीनगर नदीपार निवासी रेशमा खातून (30) का शव आसनसोल जीआरपी ने सोमवार की सुबह आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बरामद किया. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. हाजीनगर के स्थानीय निवासियों ने बताया कि रेश्मा का विवाह कुछ वर्षों […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के हाजीनगर नदीपार निवासी रेशमा खातून (30) का शव आसनसोल जीआरपी ने सोमवार की सुबह आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बरामद किया.
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. हाजीनगर के स्थानीय निवासियों ने बताया कि रेश्मा का विवाह कुछ वर्षों पूर्व श्रीपुर निवासी व संपन्न ठेकेदार से हुआ था. शादी के बाद भी रेश्मा अपने मायके में अपनी मां के साथ रहती थी. घरवालों के कई बार रेश्मा को ससुराल भेजे जाने के बाद भी वह हाजीनगर अपने मायके चली आती थी. ससुरालवालों ने भी कई बार उसे ले जाने की कोशिश की परंतु वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी. रेलपुलिस रेश्मा के मौत के कारणों की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola