कॉल सेंटर खोल कर विदेशियों को ठगनेवाला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2017 10:17 AM
कोलकाता. कॉल सेंटर खोलकर खुद को प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को फोन कर उनसे अब तक कुल एक लाख से अधिक डॉलर ठग लेने वाले शातिर आरोपी को लालबाजार की साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये शातिर युवक का नाम शराफत अली (33) है. उसके कॉल सेंटर […]
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेकबागान इलाके के बेकबागान रॉ में उसने मेसर्स जेबी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कॉल सेंटर खोल रखा था. इंटरनेट से विदेशी कंपनियों के अधिकारियों का फोन नंबर लेकर वह उनसे संपर्क करता था. फोन पर वह खुद को प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताता था. फोन पर बातों में अधिकारियों को आकर्षित करने के बाद वह विदेशियों से उनके कंप्यूटर में वाइरस अटैक होने की जानकारी देकर रिपेयर के बहाने कंप्यूटर का डाटा को चुरा लेता था.
इसके बाद उसे सुधारने के बहाने कंपनी के अधिकारियों से 200-300 डॉलर वसूल लिया करता था. अब तक विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों से वह कुल एक लाख रुपये तक ठग चुका है. इसके हाथों ठगी का शिकार होनेवाले विदेशी कंपनी के अधिकारियों ने अमेरिकन दूतावास में इसकी शिकायत की थी जिसके बाद कोलकाता पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर आरोपी को बालीगंज में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










