तृणमूल के दो गुटों में गोलीबारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2017 7:24 AM
हुगली. तारकेश्वर थाना अंतर्गत पद्मपुकुर इलाके में रविवार रात एक क्लब पर दखल के लिए तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में तनातनी बढ़ी और इस दौरान एक गुट ने आग्नेयास्त्र से फायरिंग की. माना जा रहा है कि उसने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया. जिस जगह से उसने फायरिंग की थी, वहां से किसी […]
घटना रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे की है. इस घटना से इलाके में तनाव है. पुलिस गश्त जारी है. आरोप है कि पद्मपुकुर में उज्ज्वल संघ नाम से एक क्लब है. क्लब के सचिव प्रदीप राय की पत्नी चंडी राय ने बताया कि क्लब पर दखल करने की कोशिश उत्तम कुंडू के समर्थक ने की.
गोलीबारी की घटना में आरोप के आधार पर सुकुमार बाग को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि रात में जब क्लब के सदस्य बैठे हुए थे, तब कुछ लोगों ने आकर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग करनेवालों में से एक को पकड़ कर जनता ने पुलिस को सौंप दिया. इस घटना में गिरफ्तार शुकदेव की मां मेनका बाग का कहना है कि उसका बेटा किसी झमेले में नहीं रहता है. उसे फंसाया गया है. स्थानीय सुप्रिया साव कहना है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर दोषियों को पकड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










